जालंधर, शिव सेना राष्ट्रहित के संचालक सुभाष गोरिया के दिशा निर्देशों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर गोरिया ने आज राष्ट्रीय कार्यकरणी और सभी सेल भंग कर दिए है।अध्यक्ष बलबीर गोरिया ने कहा कि नगर निगम चुनाव को मद्देनजर पार्टी द्वारा नएसिरे से पार्टी के पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी।उन्होंने कहा कि जो पार्टी में बफादारी से काम करता है उसे पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।बलबीर गोरिया ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी लुधियाना पटियाला अमृतसर में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए बैठके कर नई नियुक्तियां करने जा रही है।आज से सभी पदाधिकारी पदमुक्त किए गए है किसी के पास पार्टी द्वारा कोई भी पद नही रहा।नई कार्यकरणी की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।