उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग हादसे में 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं. उन्हें बचाने के लिए एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है. इस बीच खबर आई है कि सुरंग के अंदर से 39 मीटर पाइपलाइन खोदी गई है. सुरंग के अंदर 800 एमएम डायमीटर के ह्यूम पाइप आज फंसे हुए मजदूरों तक पहुंच सकते हैं.