‘एक चुटकी सिंदूर की ताकत…’, Operation Sindoor पर नेहा सिंह राठौर ने किया ट्वीट तो यूजर्स बोले- अब सरकार से सवाल नहीं पूछोगी

पहलगाम हमले के बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौर लगातार सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल कर रही थीं। अब जब भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया तो नेहा सिंह राठौर जय हिंद के नारे लगा रही हैं। जिसके लिए यूजर्स ने उन्हें घेर लिया है, लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या अब वो सरकार से सवाल नहीं करेंगी।

नेहा सिंह राठौर ने दो ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, “भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद।” दूसरे ट्वीट में नेहा ने लिखा, “एक चुटकी सिंदूर की ताकत देख ली आतंकवादियों..!” नेहा ने कहीं भी सरकार के इस कदम की तारीफ नहीं की है, जिसके लिए लोगों ने उन्हें ट्रोल करना छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *