भगत सिंह की प्रतिमा के आगे शराब का ठेका कैसे खुला:किशन लाल शर्मा

जालंधर, (संजय शर्मा)-पंडित दीनदयाल उपाध्य स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि भगवंत मान रोड़ शो करके जनता को कौन-कौन से झूठे वादे करने आए हैं और पहले भी जो झूठे वादे शहीद ए आजम भगत सिंह की कसमें खाकर किए थे उसका जवाब लोकसभा चुनाव का पंजाब की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है क्योंकि पंजाब का युवा जान चुका है कि भगवंत मान एक झूठा मुख्यमंत्री है जैसी की खटखटकला मैं शहीद ए आजम भगत सिंह की कसम खाने वाले भगवंत मान जनता को बताएं कि भगत सिंह की प्रतिमा के आगे शराब का ठेका कैसे खुला और कहा कि खटखटकला में मुख्यमंत्री जी ने पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि पंजाब को नशा मुक्ति बनाएंगे लेकिन उल्टा हुआ पंजाब नशा युक्त बन गया और हर चौक चौराहे पर शराब के ठेके खुलवा दिए और कितने शर्म की बात है सामाजिक संस्थाओं ने कई बार शहीदे आजम भगत सिंह चौक में शराब का ठेका खुलने का विरोध किया  आम आदमी पार्टी पंजाब को नशे की दलदल में धकेलना चाहती है और शर्मा ने कहा की पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए शहीद ए आजम भगत सिंह की झूठी कसमें खाने वाले भगवंत मान को शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा के आगे शराब का ठेका देखकर थोड़ी बहुत शर्म आनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *