बॉम्बे हाईकोर्ट की वकील निकिता जैकब के साथ ही शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी

नई दिल्ली, सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में बेंगलुरु की पर्यावरण मुद्दों पर काम करने वाली दिशा रवि की गिरफ्तारी अभी शुरुआत भर है। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि टूलकिट केस में फिलहाल दो और संदिग्ध निकिता जैकब और शांतनु की तलाश जारी है। इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट भी जारी कर दिए गए हैं और मुंबई सहित कई अन्य जगहों पर छापेमारी जारी है। निकिता जैकब बॉम्बे हाईकोर्ट में वकील हैं। खबरों के मुताबिक, निकिता जैकब फरार हैं और दिल्ली पुलिस की अपील के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों ने यह बताया है कि उनकी एक टीम 11 फरवरी को निकिता जैकब के घर पहुंची थीं। हालांकि, यह टीम शाम को निकिता के घर पहुंची और उनसे पूछताछ नहीं कर सकी थी। हालांकि, निकिता ने एक दस्तावेज पर साइन किए थे और कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगी लेकिन इसके बाद वह अंडरग्राउंड हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *