जालंधर, जालंधर में बड़े पेमाने पर लाटरी की आड़ में दड़े सट्टे का चल रहा धंधा डीजीपी पंजाब के दरबार में पहुंच चुका है। जिसके चलते सट्टा माफिया पर नकेल कसने को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। वहीं जैसे ही डीजीपी के दरबार से टीमों की रेड के बारे में सट्टा माफियों को भनक लगी तो सभी ने अपनी दुकानों को ताले जड़ दिए। आज डीजीपी के ऑफिस से आई पुलिस की टीमों ने जालंधर के लम्मा पिंड चौंक, वर्कशॉप चौंक और रामामंडी के पास लाटरी की दुकानों पर रेड की गई है। गौरतलब है कि इस मामले में राजनीति से जुड़े बड़े मगरमच्छों के शामिल होने की भी संभावना है। विभाग की अलग-अलग टीमें सभी लॉटरी स्टाल पर रेड कर रही है। ये भी कहा जा रहा है कि शहर में कुछ और जगहों में भी लॉटरी बेचने वालों पर रेड हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों ही युवा कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान रविन्द्र सेठी रिंकू ने खुलासा किया था कि शहर में बुकियों की फौज बढ़ती जा रही है। इस समय शहर में डेढ़ दर्जन के करीब बड़े बुकी हैं, जिन्होंने आगे पंटर रखे हुए हैं और उनका यह भी दावा है कि महानगर की गली गली में सट्टे बाजों ने अपना सम्राज्य कायम कर रखा है।