वेलेंटाइन डे लोगों ने अपने अपने तरीके के साथ किया इजहार-ए-मोहब्बत

जालंधर,(संजय शर्म /विशाल)-रविवार को वेलेंटाइन डे को शहर के लोगों ने अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। बाजारों में लोगों की काफी रौनक दिखाई दी। वही वेलेंटाइन डे पर जवां दिलों के साथ बुजुर्गो ने भी अपने पार्टनर से इजहार-ए-मोहब्बत किया। इसके लिए लोगों ने बाजारों से स्पेशल गिफ्ट खरीदे। अधिक डिमांड गुलाब के फूल, चाकलेट, कपल टेडी और रिग की रही। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए रेस्टोरेंट व होटलों में लाइव म्यूजिक बैंड, वेलेंटाइंस पार्टी, मिस्टर और मिसेज वेलेंटाइन शो, लव काटेस्ट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही वेलेंटाइन डे जोड़ियों ने हार्ट शेप के गुब्बारे लेकर फोटो खिचवाते नजर आये दूसरी तरफ वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए होटलों को लाल रंग के गुब्बारे एवं फूलों से सजाया गया। इसके अलावा लाइव म्यूजिक बैंड प्रस्तुत किया गया, जिसे सुन कपल्स झूम उठे। कई जगह पर वेलेंटाइन नाइट पार्टी भी हुई, म्यूजिक पेश कर सबका मनोरंजन किया और डीजे पार्टी में झूमते दिखे लोग । आज का दिन फिल्मी नगरी के सितारों के लिए भी कुछ खास रहा है। आपने फैन्स को शोसल मीडिया के जरिए फोटो शेयर कर किए। जिससे पता चला कि कैसे किया वेलेंटाइन डे का स्वागत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *