बेरोजगार महिलाओं से आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायको के पदों के लिए अप्लाई करने की अपील की

जालंधर, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने आज बेरोजगार महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायको के रिक्त पदों को भरने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली ने राज्य सरकार महिला और बाल विकास विभाग अधीन आती इन सभी ख़ाली पदो को भरने का अभियान शुरू किया है ।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रिकॉर्ड अनुसार जिले में आंगनबाडी वर्कर एवं सहायको के ख़ाली पदों पर योग्य आवेदक अपने संबंधित सीडीपीओ को आवेदन पत्र जमा कर सकते है।उन्होंने आगे बताया कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2023 है जिसके बाद विभाग नियमानुसार मेरिट लिस्ट तैयार करेगा ।

चेयरमैन ने इस मेगा-भर्ती अभियान को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और निर्णायक कदम बताया क्योंकि ये नई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं वंचित महिलाओं और बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं इस वर्ग के लिए विशेष रूप से तैयार की गई योजनाओं से लाभान्वित होकर महिलाओं एवं बच्चों का कल्याण सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस भर्ती से न केवल राज्य सरकार के महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रम को मजबूती मिलेगी बल्कि महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करेगी।उन्होंने कहा कि योग्य आवेदक jalandhar.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *