बी.डिजाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-6 की छात्रा ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

जालंधर,(संजय शर्मा)-हंस राज महिला महाविद्यालय, की बी.डिजाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-6 की छात्रा ने यूनिवर्सिटी पोजीशन हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया है। टीना ने 1200 में से 1156 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्रा को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा, फैकल्टी सदस्य श्री ऋषभ धीर व श्री अभयजीत सिंह भी उपस्थित थे।

प्राचार्या

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *