बसपा उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार के पक्ष में जालंधर शहर में बड़ा रोड शो

जालंधर, (संजय शर्मा)-बसपा उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार के पक्ष में आज जालंधर शहर में बड़ा रोड शो निकाला गया। यह रोड शो मकसूदां से शुरू हुआ और जालंधर नॉर्थ, जालंधर सेंट्रल हलकों से होता हुआ जालंधर कैंट में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने एडवोकेट बलविंदर कुमार का स्वागत किया और उन्हें विजयी बनाने का भरोसा दिया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि जालंधर के लोगों ने अन्य सभी पार्टियों को वोट देकर सरकार बनाने व एमपी-एमएलए बनने का मौका दिया, लेकिन इन पार्टियों ने लोगों से ताकत लेकर उन्हें ही बदहाली की ओर धकेलने का काम किया है। एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि इन सरकारों ने खराब नीतियां लागू करके स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार को लोगों की पहुंच से दूर कर दिया। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोग इस बार मौका बसपा को जरूर दें। वह जीतकर जालंधर वासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित माहौल देने का प्रबंध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *