प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए वचनबद्ध 

जालंधर, जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और एस.एस.पी.जालंधर (ग्रामीण) अंकुर गुप्ता ने आज राजनीतिक दलों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित की जाएगी और सभी उम्मीदवारों को समान माहौल प्रदान किया जाएगा।यहां जिला प्रशासकीय परिसर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श चुनाव संहिता का सख्ती से पालन करने और लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए पूर्ण समर्थन देने की अपील की।इन मंजूरियों में लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को रैलियां, कार्यक्रम स्थापित करने, चुनाव दफ्तर स्थापित करने, मीटिंग करने, लाउड स्पीकर, हैलीकॉप्टर आदि का उपयोग करने की मंजूरी शामिल है।

उन्होंने आगे बताया कि राजनीतिक पार्टियों एवं उम्मीदवारों को अपने चुनाव प्रचार के लिए प्रिंट, इलैक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया द्वारा इश्तिहारबाजी संबंधी सामग्री की प्री-सर्टीफिकेशन जिला प्रबंधकीय कंप्लैक्स के कमरा नंबर 14-ए में स्थापित जिला स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मानिटरिंग कमेटी से करवानी अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि अभद्र भाषा/आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन/भ्रष्ट कार्यों आदि के खिलाफ पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल नहीं करने की भी अपील की।

बैठक में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, भाजपा, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह और सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *