पुलिस ने अंतर ज़िला हाईवे डकैती गिरोह का किया पर्दाफाश ; दो गिरफ़्तार

जालंधर, देहाती पुलिस ने एक डकैती गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके कब्ज़े में से मोबाइल फ़ोन और नकदी सहित चोरी की चीजें बरामद करने में सफलता हासिल की है। कथित आरोपियों ने अपनी नशे की आदत को पूरा करने के लिए चोरियां की थी।

सीनियर पुलिस सुपरडैंट ( एस.एस.पी.) हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि ख़ास जानकारी पर कार्यवाही करते हुए डीएसपी सरवण सिंह बल्ल की निगरानी में एस.एच.ओ. फिल्लौर संजीव कपूर के नेतृत्व में फिल्लौर पुलिस स्टेशन की एक विशेष टीम ने फिल्लौर के ऊँची घाटी के रहने वाले राहुल और फ़िरोज़पुर जिले के गाँव बुल्ले के रहने वाले लवप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया।

तलाशी दौरान पुलिस ने उनके कब्ज़े में से दो चोरी किए मोबाइल फ़ोन, अपराधों में इस्तेमाल की गई एक लोहे की दातर और 900 रुपए नकदी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि दोनों नशेड़ी है और पहले भी कई डकैती के मामलों में शामिल रहे है। उन्होंने अपनी नशे की आदत को बनाए रखने के लिए चोरियां और डकैतियां करने की बात कबूल की है।

उन्होंने बताया कि फिल्लौर पुलिस स्टेशन में धारा 309( 4 और 3 5 बी.एन.एस. के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए इन व्यक्तियों को अदालत में पेश किया गया और जांच के लिए पुलिस रिमांड की माँग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *