नगर निगम की भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेता काबू, मौके पर बिल्डिंग विभाग के एटीपी भी गिरफ्तार

लेता

जालंधर, (संजय शर्मा )-बड़े कारोबारी के मालिक से नगर निगम कमिशनर के नाम से 8 लाख की फिरोती मांगने वाले नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के एक एटीपी को चंडीगढ़ से आई टीम ने ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार यह एटीपी किसी कारोबारी से एक शिकायती को मैनेज करने के बदले 8 लाख रुपये में सैटिंग करवा रहा था मौके पर भाजपा नेता शिकायती भी मौजूद था।

इस डील से पहले कारोबारी ने इसकी सूचना सीएम भगवंत मान के आफिस भेजी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर टीम द्वारा ट्रैप लगा दिया गया। यह घटना जालन्धर के बीएमसी चौंक की है जहां एक पट्रौल पंप पर सारी डील हुई और रंगदारी के 8 लाख रुपये जब शिकायती को दिए गए तो वह रकम अपनी गाड़ी में रखने चला गया इसी दौरान ट्रैप लगाकर खड़ी टीम ने उसे दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार वहां जमकर लात घूसे भी चले मगर जब शिकायती को पता चला कि यह टीम विजीलैंस की है तो उसके होश फाख्ता हो गए और वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो उसे वहीं पर काबू कर लिया गया।

रिपोर्ट मुताबिक यह भी पता चला है कि मौके पर इस डील को करवाने वाले बिल्डिंग विभाग के एक एटीपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह टीम पीबी65 नंबर की प्राईवेट कारों से जालन्धर पहुंची थी। टीम द्वारा आरोपी की गाड़ी से 8 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और दोनो को अपने साथ लेकर चली गई। यह भी सूचना है कि यह टीम दोनो आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज करवाने के लिए रवाना हो गई।

इस हंगामे के बाद एक दूसरी टीम भी मौके पर पहुंची जोकि घटनाक्रम की सीसीटीवी अपने कब्जे में लेने पहुंची और कारोबारी के ब्यान भी कलमबद किए गए। सूत्रों ने कहा कि इतनी बडी रकम नगर निगम के कमिशनर को मैनेज करने के लिए ली जा रही थी जिसका अभी खुलासा अभी नहीं हुआ। माना जा रहा है कि विजीलैंस विभाग की टीम कल नगर निगम दफ्तर पहुंच रही है और बिल्डिंग विभाग से सबंधित बिल्डिंग का रिकार्ड जब्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *