वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 78000 करोड़ का बजट किया पेश

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को 78000 करोड़ का बजट पेश किया. बजट में यमुना की सफाई, कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति, 1600 नई इलेक्ट्रोनिक बसें, 26 नए फ्लाईओवर समेत तमाम बड़े ऐलान किए. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ये नौंवा बजट था. इससे पहले के सभी 8 बजट मनीष सिसोदिया ने पेश किए थे. लेकिन उन्हें 26 फरवरी को दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित घोटाले के आरोप में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्री बनाया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *