धोखेबाजी का हैरान करने वाला मामला

जालंधर के देहात इलाके पतारा से सामने आया है जहां के धनोया परिवार के एक युवक और उसके पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों पर रिश्तों की बेकर्दी करने के गंभीर आरोप लगे है।
मामला दूसरी शादी से जुड़ा है जिसमें Canadian Citizenship पहली पत्नी अपने Canadian Citizen पति के ख़िलाफ़ कार्रवाई करवाने खुद पंजाब पहुंची हुई है जबकि पति दूसरी के साथ शादी करने के बाद से गायब है। पहली पत्नी को अंदेशा है कि कनाडा की Citizenship हासिल कर चुका उसका पति दूसरी को कनाडा की PR दिलाने की फिराक में है और उस आधार पर उसको तलाक देने जा रहा है।
बहु की शिकायत के आधार पर जालंधर रूरल पुलिस ने पति तरणदीप सिंह धनोया, उसके माता-पिता और रिश्ता करवाने वाली महिला और एक अन्य रिश्तेदार महिला के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। आरोपी सास-ससुर और बिचौलन कोर्ट में जमानत लेने पहुंचे तो आज सेशन कोर्ट ने सास-ससुर को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया जबकि बिचौलन को राहत दे दी है।
आरोपी पति तरणदीप सिंह पर कनाडा की सिटीज़न परीना हंस ने मैरिज फ्रॉड का आरोप लगाया है। आरोप है कि 2017 में PR पर कनाडा आए तरण के साथ उसका मेल हुआ और शादी तय करके पंजाब आकर शादी हुई जिसमें बेशर्मी से मांग कर दहेज लिया गया। विदेश में ट्रक लेकर ट्रांसपोर्ट का काम भी खोलकर दिया गया और उसका हर खर्च उठाया गया।
कुछ साल बाद पति को Citizenship मिलने पर उसका स्वभाव बदल गया। कनाडा में ही अलग रहने लगा जो घर पिता ने लेकर दिया हुआ था। साल 2020 के दौरान गर्भावस्था के दौरान पति बिना बताये पंजाब आ गया और उसने संपर्क कम कर दिया। फिर पता चला कि पति ने December 2020 में अपनी किसी रिश्तेदार की लड़की के साथ शादी कर ली तो मामला पुलिस के पास रिपोर्ट कर दिया गया।
पीड़िता परीना के मुताबिक उसका पति तरणदीप विश्वास के काबिल नहीं है क्योंकि वो उसके साथ शादी करके Citizenship का लाभ और पिता के स्टेटस को ईस्तेमाल करके काफी रकम जुटाकर अब जिम्मेदारी से भाग रहा है। अंदेशा है कि दूसरी शादी के लिए उसने रिश्तेदारों से भी मोटी रकम ली है ताकि वो लड़की को कनाडा की PR दिला सके।
आरोपी विदेश न जाने पाए इसके लिए सभी की PCC पर रोक और LOC भी जारी करने की प्रकिया अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *