झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का खुला आईपीओ

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की रेयर एंटरप्राइजेज (RARE Enterprises) के निवेश वाली कॉनकॉर्ड बाॉयोटेक (Concord Biotech) का आईपीओ आज खुल गया है। एसबीएफसी फाइनेंस के बाद रेयर एंटरप्राइजेज के निवेश वाली यह एक और कंपनी है जिसका मेनबोर्ड लिस्टिंग के लिए इश्यू खुला है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर 185 रुपये यानी 25 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। यहां इश्यू से जुड़ी सभी डिटेल्स दस प्वाइंट्स में दी जा रही हैं इस बॉयोटेक कंपनी के आईपीओ में 8 अगस्त तक पैसे लगा सकेंगे। 3 अगस्त को यह एंकर निवेशकों के लिए खुला था और आज यह सभी निवेशकों के लिए खुल गया है। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 464.95 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने 41 एंकर निवेशकों को 741 रुपये के भाव पर 62,74,695 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *