नई दिल्ली, बॉलीवुड के डायरेक्टर अनुराग कश्यप की 22 साल की बेटी आलिया कश्यप की लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ सगाई की खबरें पिछले दिनों चर्चा में थी. वहीं हाल ही में डायरेक्टर ने एक सगाई पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड स्टारकिड्स के अलावा सेलेब्स ने शिरकत की है. इनमें पलक तिवारी, कल्कि केकला और खुशी कपूर जैसे सितारे शामिल हुए. लेकिन फैंस की निगाहें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पर टिक गई, जो नीली साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं.शुरुआत हुई पार्टी के होस्ट यानी डायरेक्टर अनुराग कश्यप और उनकी बेटी आलिया कश्यप और होने वाले दामाद शेन के साथ. तीनों ही इंडियन अवतार में पैपराजी को पोज देते हुए नजर आए इसके बाद सेलेब्स की आने का सिलसिला शुरु हुआ, जिसमें पहले एंट्री मारी आलिया की BFF खुशी कपूर ने, जो लाइट पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं.