जाने-माने फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का निधन

INDORE : फिल्म समीक्षक और फिल्म उद्योग को नजदीक से जानने वाले जयप्रकाश चौकसे का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार शाम 5 बजे इंदौर में सायाजी के पीछे स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
चौकसे के कई आलेख व फिल्म समीक्षा देश की प्रमुख फिल्म पत्रिकाओं व अखबारों में प्रकाशित हुईं। कई पाठक उनके लेखन के मुरीद थे। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने लोकप्रिय कॉलम ‘परदे के पीछे’ की अंतिम किस्त लिखी थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि चौकसे की अंत्येष्टि बुधवार शाम 5 बजे इंदौर में होगी। चौकसे के फिल्म जगत की कई हस्तियों से नजदीकी रिश्ते थे। कपूर परिवार और सलीम खान के परिवार के तो वह बहुत करीब थे। उनकी खास किस्म की फिल्म समीक्षा को बॉलीवुड में भी पसंद किया जाता था। जय प्रकाश चौकसे के आखिरी लेख की हेडलाइन कुछ इस प्रकार थी- प्रिय पाठको… यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *