पुतिन अलग-थलग पड़ चुके हैं, हमें यूक्रेन युद्ध में नहीं उलझना

वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि पुतिन ने स्वतंत्र विश्व की जड़ें हिला दी हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं। पुतिन इतना अलग-थलग पड़ चुके हैं जितना पहले कभी नहीं पड़े। अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। बाइडन ने कहा कि अमेरिका सभी रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने जा रहा है। अपने संबोधन में बाइडन ने साफ कर दिया कि हमें यूक्रेन युद्ध में नहीं उलझना। हम यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं रूसी सैनिकों से लड़ने के लिए यूक्रेन नहीं जाएंगी। लेकिन हम अपने नाटो सहयोगियों की रक्षा करने की कसम खाते हैं। हमारी थलसेना, नौसेना और वायुसेना किसी भी नाटो देश के क्षेत्र की रक्षा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पुतिन ने भले ही कीव को टैंकों से घेर लिया है लेकिन वह कभी यूक्रेनियों के दिलों पर कब्जा नहीं कर पाएंगे और स्वतंत्र विश्व के संकल्प को कमजोर नहीं कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *