नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज): भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में होने वाले टेस्ट मैच के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को मंजूरी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार ये विराट कोहली का 100वां टेस्ट होगा, ऐसे में इस ऐतिहासिक पल के लिए बीसीसीआई ने अपने पुराने फैसले को बदला है।
बता दें कि कोरोना के कारण पहले बीसीसीआई ने मोहाली टेस्ट में दर्शकों की एंट्री की मंजूरी नहीं दी थी, लेकिन अब पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बयान दिया गया है कि 50 फीसदी दर्शकों को एंट्री मिल जाएगी। बुधवार सुबह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन एक मीटिंग करेगा, जिसमें क्राउड को लेकर प्लानिंग की जाएगी। BCCI के सचिव जय शाह ने बताया कि मैदान में दर्शकों की एंट्री का फैसला राज्य की एसोसिएशन करती है। मैंने उनसे बात की है, अब फैन्स को यहां पर एंट्री मिल सकेंगी। हमने सभी घरेलू सीरीज की शुरुआत बिना फैन्स के साथ की थी, उस जगह के हालात के आधार पर ही फैन्स की एंट्री का फैसला लिया जा रहा है। इसके साथ ही शाह ने विराट कोहली को 100वें टेस्ट के लिए बधाई दी।