चांद पर मून वॉक कर रहा था शख्स, तभी पीछे से गुजरा ऑटो

नई दिल्ली, चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत में इतिहास रच दिया है, जिसके बाद देश के लोग इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल कुछ दिनों पहले सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने भी चंद्रयान-3 के सफल होने पर खुशी व्यक्त की. इसी बीच एक हैरतंगेज वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स चांद पर चलता दिख रहा है. क्या हुआ! हैरान रह गए? अगर आपको ये बात सच लग रही है तो बता कि ऐसा कुछ नहीं है. दरअसल, ये वीडियो एक इंडियन एक्टर का है, जो बैंगलोर की सड़कों पर स्पेससूट पहनकर चल रहे हैं. इस एक्टर का नाम पूर्णचंद्र मैसूर बताया जा रहा है. पूर्णचंद्र मैसूर बैंगलोर की सड़कों के गड्ढों पर ऐसे चल रहे हैं, मानो वह चांद पर चल रहे हों. चार साल पुराना यह वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है. वीडियो को अलग-अलग चैनल से शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोग ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *