खुली थी खिड़की, महिला की पड़ी नजर, कपल का नजारा देख फटी रह गईं आंखें

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. 44 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि पड़ोसी कपल खिड़की खुला छोड़कर अपने प्राइवेट मोमेंट को एंजॉय करता है. महिला का आरोप है कि खिड़की खुली होने की वजह से उसकी नजर पड़ गई और जब उसने देखा तो पाया कि हाल ही में विवाहित जोड़ा संबंध बना रहा था.
साउथ बेंगलुरु के गिरिनगर के अवलाहल्ली की रहने वाली इस महिला ने अपने नवविवाहित पड़ोसी जोड़े के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा है कि यह कपल बेडरूम की खिड़की को खुला छोड़कर शारीरिक संबंध बनाता है. महिला ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत में कहा कि वह उनके बेडरूम से उनकी निजी बातचीत और अंतरंग आवाजें सुन सकती है. महिला ने दावा किया कि इससे उसके घर की शांति भंग हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *