दुबई से सोना तस्करी कर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया. अदालत में सुनवाई के दौरान रन्या ने डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और गाली देने का आरोप लगाया. इस दौरान वह कोर्ट में रो पड़ीं. जबकि अधिकारियों ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा कि एक्ट्रेस जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं.
हाई-प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध की स्पेशल कोर्ट ने अभिनेत्री को पेश किया गया था, जहां से उन्हें (रन्या) को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.