अमेरिका के सामने ही उत्तर कोरिया ने दाग दीं बैलिस्टिक मिसाइल

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के तटीय इलाके में एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. किम जोंग उन ने यह एक्शन ऐसे वक्त में लिया है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से उत्तर कोरिया की सीमा पर सैन्य अभ्यास करने जा रहा था. दक्षिण कोरिया का कहना है कि यह युद्ध को उकसाने के लिए किया गया है.

उत्तर कोरिया ने 3 दिन पहले ही अमेरिका को धमकी दी थी. उत्तर कोरिया का कहना था कि उनकी सीमा पर अगर सैन्य अभ्यास किया जाता है, तो वो चुप्प नहीं बैठ सकते हैं.

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक कोरिया की सीमा पर अमेरिका और दक्षिण कोरिया 11 दिन का सैन्य अभ्यास कर रहा है. किम जोंग उन को यह डर सता रहा है कि सीमा के जरिए अमेरिका कहीं उसके क्षेत्र में न आक्रमण कर दे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *