भागलपुर,(R.ajtak)-बुधवार के दिन दवा दुकान के गेट पर दवा खरीदने आये युवक की मौत हो गयी़ वह दिन में 11.15 बजे शहर की दवापट्टी की एक मेडिकल दुकान में अस्थमा का इनहेलर लेने आया था, लेकिन वह दुकान की चौखट पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गयी़ देर शाम उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी. युवक की मौत के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी़ पुलिस आयी, पर वह पास नहीं आयी. कुछ देर बाद कोतवाली इंस्पेक्टर अमर विश्वास आये. लगभग डेढ़ घंटे बाद सीटी डीएसपी राजवंश सिंह सहित कई अधिकारी पहुंचे. बॉडी को उठाने और कोरोना जांच के लिए सिविल सर्जन व निगम को फोन किया.