कोरोना काल में लोगों पर खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों की पड़ रही है मार

जालंधर (विशाल)-कोरोना काल में कामकाज चौपट होने से वैसे ही जनता परेशान है ऊपर से पहले ही आर्थिक मंदी से जूझ रहे लोगों पर खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों की मार भी पड़ रही है। छह महीने में ही तेल व रिफाइंड के दाम डबल हो गए। यहीं स्थिति दालों की है। सब्जियां भी बीते दो सप्ताह से आंखें तरेर रही हैं। कोरोना महामारी के बीच इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अचानक से फलों की मांग में इजाफा हो गया है। उत्पादन व मांग में आए अंतर के चलते अधिकतर फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो फसल की कमी व मांग में भारी इजाफे के चलते निर्माताओं ने ही दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इस अप्रत्याशित वृद्धि ने गरीब भी नहीं बल्कि मध्यमवर्ग की भी कमर तोड़ कर रखी है। पेट्रोल पहले से 90 पार कर चुका है कोरोना काल में डाक्टर नारियल पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। कोरोना के रोजाना केस बढ़ने के साथ ही नारियल पानी के रेट भी बढ़ गए। कुछ दिन पहले 40 रुपये बिक रहा नारियल पानी बढ़ते ही 70 रुपये तक पहुंच गया है। यही स्थिति आम, पपीता व कीवी सहित अन्य फल व सब्जियों की भी है। थोक तथा रिटेल करियाना कारोबारी नरेश कुमार बताते हैं कि मलेशिया सहित अन्य देशों से कच्चे तेल की आमद इन दिनों रुक गई है। उसी कारण घी व तेल के दामों में इजाफा हो रहा है। इसी तरह इस सीजन में दालों की पैदावार कम होने तथा बाजार में मांग बढ़ने का असर दामों पर पड़ गया है। जुलाई तक रेट कम होने की संभावना कम है।

ब्रांडेड तेल

पहले अब

90. 190

घी

100. 150

रिफाइंड

120. 170

दाल चना

65. 100

मूंग धुली

80. 120

मांह

80. 120

राजमं

90. 150

अरहर की दाल

80. 120 – फल तथा सब्जियां

मटर

40. 80

फलियां

40. 60

हरा नारियल

40. 70

किवी

30. 50

पपीता

40. 60

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *