जालंधरः रोष प्रदर्शन करने के लिए जिला प्रशासन ने 9 जगहें की निर्धारित

जालंधर,(विशाल)-अलग -अलग संगठनों की तरफ से किये जाने वाले धरनों से लोगों को कम से कम समस्याओं का सामना करना पड़े, को ध्यान में रखते हुए ज़िला प्रशासन की तरफ से शांतमयी धरनों के लिए 9 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि शांतमयी धरनों के लिए स्थानों का चयन बहुत ही सोच -विचार के बाद में किया गया है ,ताकि अलग -अलग राजनीतिक पार्टियों या संस्थानों की तरफ से रोष- प्रर्दशन दौरान आम जन – जीवन प्रभावित न हो सके।
उन्होनें बताया कि शांतमयी धरनों के लिए पुड्डा ग्राउंड तहसील कंपलैक्स के सामने, देश भक्त यादगार हाल, बर्लटन पार्क, दशहरा ग्राउंड जालंधर कैंट, इम्परूवमैंट ट्रस्ट ग्राउंड करतारपुर, दाना मंडी भोगपुर, कपूरथला रोड नकोदर का पश्चिमी हिस्सा, दाना मंडी गाँव सैफ़ावाला (फिल्लौर) और नगर पंचायत कंपलैक्स शाहकोट शामिल हैं। उन्होनें कहा कि यह स्थान केवल शांतमयी धरनों के लिए ही निर्धारित किये गए हैं और प्रर्दशनकारियों को धरने से पहले कमिश्नर पुलिस या सम्बन्धित उप -मंडल मैजिस्ट्रेट, जो भी लागू हो, से धरने की मंजूरी लेनी होगी। इसी तरह उन्होनें कहा कि धरने दौरान किसी भी तरह का हथियार जैसे चाकू, लाठी या कोई अन्य वस्तु ले कर जाने की इजाज़त नहीं होगी।उन्होनें बताया कि धरने दौरान धरना देने वाली संस्था /पार्टी को यह लिखित देना पड़ेगा कि यह धरना पूरी तरह से शांतमयी होगा। इसी तरह धरने दौरान किसी भी तरह के ग़ैर कानूनी कार्य कारण होने वाले जानी या माली नुक्सान की पूर्ति भी उनको ही करनी पड़ेगी। उन्होनें बताया कि यह आदेश माल पुर्नवास और आपदा प्रबंधन विभाग, पंजाब की तरफ से रिट् पटीशन नं: 28061 ‘वरिन्दरपाल सिंह बनाम पंजाब स्टेट ’ अनुसार जारी किये गए हैं और यह आदेश 4 मई 2021 से जारी होने पर अगले दो महीने तक लागू रहेगें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *