कैंब्रिज इंटरनेशनल (को-एड) स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष पर विशेष प्रोग्राम करवाया

जालंधर, (संजय शर्मा)-दीपावली भारत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है | इस त्योहार पर गौरवशाली अतीत पुन: जागृत हो उठता है|पारंपरिक संपर्क, सौहार्द तथा मेल-जोल बढ़ाने का त्योहार दीपावली है | त्योहार का जोश पहले से ही देश में व्याप्त है और उत्सव की इस भावना को जीवित रखने के लिए कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) ने दीपावली का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया | प्रैजीडेंट श्रीमती पूजा भाटिया जी ने दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा अभिभावकों का इस भव्य उत्सव पर अभिवादन किया | आशावादिता और अच्छाई के मूल्य को विकसित करने के लिए कक्षा तीसरी और चौथी के छात्रों द्वारा समारोह का आरम्भ भगवान गणेश जी और देवी महालक्ष्मी जी की पूजा के साथ किया गया | इस अवसर पर दीवाली के गीत से लेकर नृत्य, धार्मिक आस्था और दीवाली मनाने के पीछे दर्शाता हुआ इतिहास , बंदी छोड़ दिवस , स्वामी दयानंद जी के मोक्ष व पर्यावरण संरक्षण पर नाटक मंचन जैसे रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |
श्री राम वन्दना और श्री राम जी के स्वागत के माध्यम से छात्रों को हर साल दीपावली मनाने के पीछे इतिहास के बारे में अवगत बताया गया। प्रस्तुत की गई | छात्रों ने श्री राम जी की विजयी वापसी को दर्शाने वाला सजीव दृश्य प्रस्तुत किया | पर्यावरण के अनुकूल इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए बच्चों में जागरूकता पैदा की गई व पटाखे न फोड़ने पर ज़ोर दिया गया क्योंकि यह शोर के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण भी पैदा करता है, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी समस्याएँ पैदा होती है और उन्हें मिट्टी के दीये और मोमबत्तियाँ जलाकर दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया | विद्यार्थियों ने दीपावली को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने का संकल्प लिया तथा सभी के लिए स्वस्थ और सुरक्षित दीपावली मनाने की प्रार्थना की | छात्रों के अद्वितीय प्रस्तुति ने अंधकार पर प्रकाश की जीत , अज्ञान पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की भावना जगाई |
इस अवसर पर चेयरमैन श्री नितिन कोहली, वाइस चेयरमैन श्री दीपक भाटिया और वाइस प्रैजीडेंट श्री पार्थ भाटिया ने छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों को अपनी शुभकामनाएँ दीं |
प्रिंसिपल श्रीमती हरलीन मोहन्ती जी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने और एक नेक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *