मुंबई, नोरा फतेही अकसर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दावा किया कि उन्हें बांग्लादेश में स्टेज शो करना था। लेकिन ऐन वक्त पर वहां की सरकार ने उनके परफॉर्मेंस पर पाबंदी लगाते हुए शो रद्द कर दिया।
नोरा फतेही इससे पहले अपने एक इंटरव्यू के लिए काफी चर्चा में रहीं जिसमें उन्होंने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह दो महीनों तक डिप्रेशन में चली गई थीं।
इनवाइट ओनली नाम के एक टॉक शो में नोरा ने अंगद बेदी का नाम लिये बिना कहा था कि उनसे ब्रेकअप का दर्द काफी बुरा था। बकौल नोरा हर लड़की को अपनी जिंदगी में ऐसे फेज से गुजरना पड़ता है।