लसूड़ी मोहल्ले में लंबे समय से दूषित पेयजल की समस्या

जालंधर, 43 बस्ती दानिशमंदा लसूड़ी मोहल्ले में लंबे समय से दूषित पेयजल की समस्या से लोगों को निज्जात नही मिली।लोगों के घरों में पेयजल दूषित आ रहा है जिस कारण वह परेशान है दूषित पेयजल आने के कारण इलाके में बिमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है वार्ड नंबर 42-43 में सीवरेज जाम की समस्या लंबे समय से है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान लोगों ने इस सीवरेज जाम की समस्या को लेकर गंभीर मुद्दा बनाया।जिसके चलते इलाके के लोगों ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू के खिलाफ कई बार मोर्चा खोला। लेकिन इस समस्या से लोगों को निज्जात नही मिली। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्षद अपनी डयूटी निभाने में असफल नजर आ रहे है।जो पार्षद होते हुए भी लोगों को मूल सुविधाएं नही दे पा रहे है।कुछ समय बाद नगर निगम के चुनाव होने वाले है।लेकिन वार्ड नंबर 42-43 का हाल यह है कि इन दोनों वार्डों में लोग नार्किय जीवन जीने को मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *