के.एम.वी. द्वारा शब्दों का आलोक कवि गोष्ठी आयोजित

जालंधर, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ हिंदी के द्वारा शब्दों का आलोक  कवि गोष्ठी का सफल आयोजन करवाया गया. त्रिवेणी साहित्य अकादमी के सहयोग के साथ ऑनलाइन आयोजित हुई इस अंतरराष्ट्रीय कवि गोष्ठी में देश-विदेश के प्रतिष्ठित एवं प्रसिद्ध कवियों ने सहभागिता की। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने गोष्ठी में उपस्थित सभी कवियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में लेखन एक गहरी जिम्मेदारी का कार्य है और उन्हें आशा है कि सभी सहृदय कवि अपने संवेदनशील लेखन से समाज और युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगें। प्रकृति, पर्यावरण, गांव की संस्कृति से शहरी संस्कृति की ओर बढ़ती मानवता के संकट, रिश्तों का द्वंद, अस्मिता का संघर्ष, आत्मसाक्षात्कार, आस्था और अकेलेपन के सार्थक संदर्भों को इस आयोजन के दौरान बखूबी उजागर किया गया. उल्लेखनीय है कि इस कवि गोष्ठी के दौरान डॉ. नीलम जुल्का,श्री धर्मपाल साहिल, विभा कुमारिया शर्मा, कुसुम डोगरा, डॉ. कुलविंदर कौर आदि ने अपनी रची हुई कविताओं के पाठ से सभी को वाकिफ करवाया। मैडम प्रिंसिपल ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. विनोद कालरा, अध्यक्षा, हिंदी विभाग, डॉ. रूपिका तथा डॉ. अनुशोभा के साथ-साथ समूह विभाग के द्वारा किए गए प्रयासों की भरपूर सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *