एचएमवी में ‘द एलीफैंट विस्परर्स’ की स्क्रीनिंग का आयोजन

जालंधर, (संजय शर्मा)-हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग मॉस कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन एवं पीजी विभाग मल्टीमीडिया की ओर से इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में आस्कर विजेता डाक्यूमेंट्री ‘द एलीफैंट विस्परर्सÓ की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। मॉस कम्यूनिकेशन, मल्टीमीडिया एवं बॉटनी विभागों की छात्राओं ने डाक्यूमेंट्री देखी। मॉस कम्यूनिकेशन विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा ने छात्राओं को डाक्यूमेंट्री के बारे में बताया। छात्राओं ने डाक्यूमेंट्री देखकर इसके विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने मॉस कम्यूनिकेशन, मल्टीमीडिया एवं आईआईसी के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को आस्कर जीतने पर गर्व व प्रसन्नता का अनुभव करना चाहिए। छात्राओं को आस्कर विजेता डाक्यूमेंट्री के विभिन्न पक्षों के बारे में बताना अति आवश्यक है ताकि वह इसकी विशेषताएं समझ सकें। छात्राओं ने विभिन्न शार्ट, एडीटिंग तकनीक, मानव व जानवर के बीच का संबंध आदि पर चर्चा की। सभी छात्राओं ने डाक्यूमेट्री का रिव्यू भी किया। इस अवसर पर डॉ. अंजना भाटिया, डीन रिसर्च एवं इंचार्ज आईआईसी, डॉ. नीतिका कपूर, विभागाध्यक्ष मल्टीमीडिया श्री आशीष चड्ढा, सुश्री प्रियंका जैन, सुश्री प्रिया शर्मा, श्री ऋषभ धीर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *