केवल 4 व्यक्तियों को घर- घर प्रचार करने की इजाज़त

जालंधर, अतिरिक्त ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डा. अमित महाजन ने बताया कि विधान सभा हलका 34- जालंधर पश्चिमी (अ.ज.) उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा।

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा- निर्देशो अनुसार मतदान से पहले आखिरी 48 घंटों दौरान 4 व्यक्तियों को घर- घर प्रचार करने की इजाज़त दी जाएगी। इसी तरह पब्लिक मीटिंग भी पाँच से अधिक व्यक्तियों के साथ नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक कार्यकर्ता, पार्टी वर्कर, जो हलका निवासी नहीं हैं, को आज 8 जुलाई 2024 को शाम 6 बजे से पहले विधान सभा हलका छोड़ना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *