केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के घर पर (ईडी) ने की छापेमारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के दूर के रिश्तेदार के यहां पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने 26 मार्च (मंगलवार) सुबह 8 बजे से लेकर 27 मार्च (बुधवार) शाम 6 बजे तक छापेमारी की है. ईडी की तरफ से ये कार्रवाई FEMA से जुड़े एक पुराने मामले में हुई है. सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार का नाम एसपी गुप्ता बताया गया है, जिनके दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में स्थित घर पर छापेमारी की गई है. ईडी की टीम की 34 घंटे तक चली छापेमारी में एसपी गुप्ता के घर का कोना-कोना छान मारा गया है. अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि टीम को वहां से क्या-क्या मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक, FEMA (विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम) से जुड़े एक पुराने मामले में ईडी का एक्शन देखने को मिला है. भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई इस वक्त देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *