केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनीतिक बात कही

पंचकुला. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनीतिक बात कही है. वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जब भी आई है, उन्होंने एजेंसियों का दुरुपयोग किया है. मैंने भी इसको झेला है. उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर भी बेबुनियाद इल्जाम लगाए गए थे. उन्होंने कहा कि जो सवाल मुझसे पूछे गए, उनमें कोई ताकत नहीं थी. लेकिन जितनी बार भी मुझे बुलाया गया, मैं समय से पहले पहुंचा हूं और सभी सवालों का जवाब भी दिया. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुझे लगता है कि इन्हें समय पर पहुंचना चाहिए था. 9 बार बुलाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों के साथ जो हुआ, इसी के कारण उनकी यह सोच हुई होगी. जब अरविंद केजरीवाल गए तो उन्हें सीधा गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि अगर गलत नहीं किया, तो उन्हे डरने की जरूरत नहीं है. जो सवाल है, उनका जवाब देना चाहिए और निश्चिंत रहें. कांग्रेस के खाते फ्रीज किए जाने पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यह इनका तरीका होता है. वाड्रा के इस बयान से कांग्रेस बैकफुट पर आ सकती है. क्योंकि राहुल गांधी और प्रियंका से लेकर पूरी कांग्रेस अरविंद केजरीवाल से एकजुटता दिखा चुकी है. कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी उनके वकील हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *