जालंधर, (संजय शर्मा )-आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला माता मंदिर में आम आदमी पार्टी के जालंधर शहर के विधायकों द्वारा शहर की खराब की जा रही कानून व्यवस्था को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, बृजेश शर्मा, मंडल नंबर 10 के अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज,उपस्थित थे।