बीकानेर, सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में खाने में बदलाव होने लगा है. सर्दी की मिठाई की नई-नई वैरायटी भी बननी शुरू हो चुकी है. इनमें से एक ऐसी मिठाई है जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही और स्वाद के साथ शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद है. जी हां हम बात कर रहे है गुंद गिरी के लड्ड की. इस लड्डू को बीकानेर में बड़ी संख्या में बनाया जाता है. लोग इस मिठाई को काफी पसंद करते है. इस मिठाई की डिमांड इतनी है कि लोग इसे अपने रिश्तेदारों को भी बाहर भेजते है और यह मिठाई विदेशों में भी जाती है. इस मिठाई की खासियत है कि यह मिठाई कई दिनों तक खराब नहीं होती है.