ऐसपीरेशनल ब्लाक प्रोगराम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान की शुरुआत 5 को

जालंधर, एसपीरेशनल ब्लाक प्रोगराम के अंतर्गत 6 अहम पहलुओं सम्बन्धित संपूर्णता अभियान की शुरुआत शाहकोट ब्लाक में 5 जुलाई को की जा रही है।

इस सम्बन्धित सुनील फोगट आई.ए.एस ( यू.टी.), जो कि संपूर्णता अभियान के नोडल अधिकारी भी है, ने जानकारी देते बताया कि यह अभियान 3 महीने तक चलाया जाएगा और इस दौरान जो 6 पहलुओं के लक्ष्यों को सौ प्रतिशत पूरा करने के लिए इस मुहिम के अंतर्गत ज्यादा दिया जायेगा, उनमें स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और सामाजिक तरक्की के साथ सम्बन्धित अलग- अलग अहम कार्य शामिल है।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्घाटन प्रोग्राम स्थानीय सेंट मनु कान्वेंट स्कूल, शाहकोट में करवाया जा रहा है, जिसके लिए सभी ज़रुरी प्रबंध यकीनी बनाए गए है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को ब्लाक में प्रभावशाली ढंग से चलाया जाएगा।

बता दे कि ब्लाक शाहकोट को ऐसपीरेशनल ब्लाक के तौर पर चुना गया है।
एस.डी.एम. शाहकोट ऋषभ बांसल द्वारा इस अभियान को ब्लाक में निर्विघ्न और उचित ढंग से चलाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके है।
इस दौरान ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी मनजीत कौर ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ उद्घाटन समागम की तैयारियाँ और प्रबंधों सम्बन्धित मीटिंग भी की। इस दौरान एस.एम.ओ. दविन्दर पाल, बी.पी.एम. गुरजंट सिंह और ऐसपीरेशन ब्लाक फैलो भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *