जालंधर, भाजपा नेता गौरव लूथरा की युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान युवकों ने गौरव लूथरा की जमकर पिटाई की। लूथरा तहसील परिसर में एजेंट का काम करता है और उसने वहां पर बूथ ले रखा है। युवकों के साथ किसी बात को लेकर गौरव का विवाद हो गया था। जिसके बाद उक्त युवकों ने गौरव लूथरा पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक गौरव लूथरा का युवकों के साथ किसी महिला के पासपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
इस मामले को लेकर गौरव लूथरा से उनका पक्ष जानने के लिए बात करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे निषपक्षता से प्रकाशित किया जाएगा। इस दौरान डीटीओ आरपी सिंह ने जमकर छित्तर परेड की थी। उस दौरान गौरव लूथरा का थाना बारादरी में राजीनामा हो गया था।