एक मई से दोपहर में भी 2 घंटे पानी की सप्लाई,मेयर जगदीश राजा

नगर निगम अब दोपहर में भी पानी की आपूर्ति शुरू करने जा रहा है। यह आपूर्ति रोजाना दो घंटे की जाएगी। समय से पहले आई गर्मी और पानी की पढ़ाई की मांग को देखते हुए मेयर जगदीश राज राजा ने वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट को दोपहर में भी पानी की सफाई के निर्देश दे दिए हैं। मेयर इसके लिए लिखित आदेश भी जारी कर रहे हैं और 1 मई से दोपहर को 2 घंटे पानी की सप्लाई लोगों को मिलनी शुरू हो सकती है।शुक्रवार को मेयर ने कई पार्षदों के साथ मीटिंग की जिसमें सभी का यह प्रस्ताव था कि दोपहर को पानी की सप्लाई की जरूरत है क्योंकि लगातार गर्मी बढ़ने से पानी की किल्लत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *