अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन की मुख्य सलाहकार महिला सशक्तिकरण मनोनीत

जालंधर, महानगर की अग्रणी गैर सरकारी संगठन अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन द्वारा स्थानीय प्रेम चंद मारकण्डा एस डी कॉलेज फॉर वुमन की प्रिन्सिपल डॉ ॰ पूजा पराशर को महिला सशक्तिकरण की मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया है।
डॉ ॰ पूजा पराशर महिला सशक्तिकरण संबंधी सभी प्रोजेक्ट उनके दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में किए जाएगे यह निर्णय अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन के सभापति राजेश विज, अध्यक्ष रमेश महेंद्रू, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज, उप सभापति हर्ष महेंद्रू, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, डॉ ॰ मुकेश वालिया, सुदेश विज ,राजेश सम्मी ,गुरजीत सिंह व अन्य सदस्यों की सर्वसम्मति से लिया गया। अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने मैडम पूजा पराशर को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।आपको बता दे कि महिला सशक्तिकरण की प्रोजेक्ट निदेशक लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन की प्रिन्सिपल डॉ॰ नवजोत कौर है।अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सन्दर्भ में कल 7 मार्च को गोस्वामी गणेश दत्त एस डी माडल स्कूल, प्रीत नगर, Ladowali Road, जालंधर शहर में महिला सशक्तिकरण प्रोजेक्ट के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें नगर निगम जालंधर के आयुक्त गौतम जैन और डॉ गीता कटारिया उप हेल्थ निदेशक एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट मुख्य अतिथि होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *