अरबाज खान ने बेटे के सामने शौरा को किया था प्रपोज, अरहान के रिएक्शन पर लोग खूब कर रहे कमेंट

नई दिल्ली: अरबाज खान की पत्नी और मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान ने शादी के अगले दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया. चर्चाएं हैं कि दोनों फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर मिले थे, लेकिन ज्यादातर लोगों को उनकी लव स्टोरी के बारे में नहीं पता है. शौरा खान ने अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरबाज घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि अरबाज ने जब उन्हें बड़े से गुलदस्ते के साथ प्रपोज किया, तो वे हैरान रह गईं. शौरा और अरबाज अपने परिवार के सदस्यों के साथ थे. शौरा खान शर्माते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में अरबाज के बेटे अरहान खान भी दिख रहे हैं. वे शौरा खान के साथ पिता अरबाज को देखकर मुस्कुराते हैं और खुशी से ताली बजाते हैं. लोग बेटे के रिएक्शन पर खूब कमेंट कर रहे हैं. स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी के शेयर किए वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘बेटे के सामने पिता की शादी.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘बेटे की उम्र की लड़की से शादी.’ एक्टर के बहनोई आयुष शर्मा भी वीडियो में नजर आ रहे हैं. शौरा खान ने जब शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, तो अरबाज खान ने उन्हें अंगूठी पहना दी. दोनों ने फिर एक-दूसरे को किस किया. अरबाज ने शौरा से गले मिलने से पहले उनके माथे को चूमा. शौरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ’19 दिसंबर को हां कहा और 24 दिसंबर को शादी कर ली. यह काफी तेज था अरबाज खान.’ एक्टर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘मैं घुटनों पर भी काफी ऊंचा महसूस कर रहा था.’ अरबाज और शौरा 24 दिसंबर को निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए. शादी का फंक्शन अर्पिता खान और आयुष शर्मा के मुंबई स्थित घर पर संपन्न हुआ था. सलमान खान से लेकर सलीम खान तक, पूरा परिवार कपल को आशीर्वाद देने के लिए फंक्शन में मौजूद था. अरहान भी पिता की दूसरी शादी का हिस्सा बने थे. बता दें कि अरबाज और शौरा की उम्र में करीब 15 साल का फर्क है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *