अंकिता लोखंडे को था जिस बात का डर वही हुआ, शो से बाहर आते ही विकी जैन ने देखें क्या किया

बिग बॉस 17 से विकी जैन का सफर खत्म हो गया है। विकी शो से बाहर आ गए हैं जिससे फैंस काफी खफा हैं क्योंकि ज्यादातर का मानना है कि विकी टॉप 5 में डिजर्व करते थे। खैर विकी शो से बाहर तो आ ही गए हैं, लेकिन उनका बाहर आते ही कोई इंटरव्यू सामने नहीं आया है। लेकिन उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं जो शो के बाहर की हैं और जिसमें दिख रहा है कि वह दोस्तों और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं या यह कहें कि जिस बात को अंकिता का डर था वह वही कर रहे हैं।

दरअसल, अंकिता ने विकी को बाहर जाते हुए बार-बार कहा था कि पार्टी मत करना और अब जो फोटोज सामने आई हैं उससे तो लग रहा है कि वह पार्टी ही कर रहे हैं। तो अंकिता को जब इस बारे में पता चलेगा तो जरूर इस बात पर फिर दोनों के बीच पंगे होंगे। खैर विकी की फोटोज उनकी बहन खुशी जैन ने शेयर की हैं। खुशी ने पहले विकी के साथ फोटो शेयर की है और लिखा, भाई वापस आ गया है, यही रियल विनर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *