जालंधर, (रोजाना आजतक)-सूर्या एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान दविदर शर्मा ने मेयर जगदीश राजा और विधायक राजिदर बेरी से मांग की है कि सूर्या एन्क्लेव को नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में लाया जाए। दविदर शर्मा ने कहा कि सूर्या एन्क्लेव स्कीम को करीब 15 साल हो गए, लेकिन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट इसका रखरखाव नहीं कर पा रहा। गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू में महाराज अग्रसेन पार्क के विकास का काम शुरू करवाने पहुंचे मेयर और विधायक से दविदर शर्मा ने कहा कि सूर्या एन्क्लेव में सड़क, सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट्स की हालत काफी खराब है। लोगों को विकास कार्य करवाने के लिए ट्रस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी कई सालों से काम नहीं हो रहा है। कॉलोनी में काम तभी संभव है जब नगर निगम कॉलोनी को टेकओवर कर ले।मेयर और विधायक ने आश्वासन दिया है कि सूर्या एन्क्लेव में भी जल्द विकास कार्य होंगे। इससे पहले विधायक राजिदर बेरी और मेयर जगदीश राजा ने 7.34 लाख से महाराज अग्रसेन पार्क का विकास कार्य शुरू करवाया। उदघाटन अवसर पर प्रधान एमएल ऐरी, सेक्रेटरी डीएस राणा, डॉ एनपी सिंह, कांग्रेस नेता सुरिदंर सिंह पप्पा, मनोज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, प्रमोद बांसल, पवन सेतिया, हनी वर्मा, राजन गुप्ता, प्रधान ओम दत्त शर्मा, दविदर शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रधान मस्सा सिंह मौजूद रहे।