जालंधर, (संजय शर्मा/ रोजाना आजतक)-बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा से पहले रामलीला की तैयारियां सम्पूर्ण हो चुकी है। आज मॉडल हॉउस स्थित शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी ने दशहरा ग्राउंड में भूमिपूजन किया। पूरे मंत्रचारण ओर विधिपूर्वक भूमिपूजन हुआ। स मेजर सिंह डायरेक्टर पंजाब खादी व विलेज विशेष अतिथि उपस्थित होकर भूमिपूजन किया गया। इस शुभ पर्व पर स पलविंदर सिंह ऐ सी पी वेस्ट ने ग्राउंड का मुआयना किया अपनी संतुष्टि प्रगट की तथा शिव राम कला मंच द्वारा किये जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यों को सराहा। मंच के डायरेक्टर श्री रजनीश कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का भव्य आयोजन 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस में किया जा रहा है। श्री रजनीश ने बताया कि पहले दिन रावण अत्याचार व श्रवण कुमार नाइट का आयोजन होगा जिस के मुख्यातिथि ऐ सी पी वेस्ट स पलविंदर सिंह होंगे। जबकि दूसरी नाइट राम जन्म व ताड़का वध होगी जिस का शुभारंभ भाजपा नेता मोहिंदर भगत करेंगे। आज भूमिपूजन के शुभ अवसर पर स मेजर सिंह ने लोगों को कोविड के नियमों की पालना करते इलाके के बच्चों द्वारा की जा रही रामलीला देखने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि वर्षो से इलाके के कलाकारों द्वारा रामलीला का भव्य व सुंदर मंचन किया जा रहा है। आज इस अवसर पर डायरेक्टर मेजर सिंह के साथ अवतार विरदी, परवीन जैन, रजनीश कुमार डायरेक्टर शिव राम कला मंच, प्रधान हरजीवन गोगना, महासचिव निर्दोष कुमार, कृष्ण लाल अरोड़ा, अशोक जोन्द्रा, अमनदीप हैरी, कार्तिक भगत, जगदीश बिट्टा, कुलविंदर सिंह हीरा, धीरज सहगल, शिवम कालिया, गायक सतनाम अरोड़ा, मणि, शिवम भगत, सुदेश धीर, दीप अरोड़ा , अमरीक सिंह मीका आप आगू, प्रीतम सिंह मनी उपस्थित थे। फ़ोटो कैप्शन भूमिपूजन करते स मेजर सिंह तथा सदस्य व ग्राउंड का निरीक्षण करते ऐ सी पी वेस्ट स पलविंदर सिंह साथ मे डायरेक्टर रजनीश कुमार।