जालंधर,(विशाल)-जालंधर में शनिवार रात आठ बजे तक सभी तरह की दुकानें खोली जा सकती हैं। इस पर कोई रोक नहीं है। लगातार बढ़ रहे असमंजस के बाद जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी ने यह स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि रविवार को सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खुल सकेंगी।