वैष्‍णो देवी जाने वालों को रेलवे की सौगात,आईआरसीटीसी की तरफ से इस बार नवरात्र‍ि के पव‍ित्र द‍िनों में दो स्‍पेशल एसी ट्रेन

भारतीय रेलवे ने वैष्‍णो देवी के दरबार जाने वाले लाखों भक्‍तों को एक बार फ‍िर खुशखबरी दी है. रेलवे की सब्सिडियरी इंड‍ियन रेलवे कैटर‍िंग एंड टूर‍िज्‍म कार्पोरेशन ने यात्र‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए कटरा तक ‘नवरात्र‍ि स्‍पेशल टूर‍िस्‍ट ट्रेन’ चलाने का ऐलान क‍िया है. आईआरसीटीसी की तरफ से इस बार नवरात्र‍ि के पव‍ित्र द‍िनों में दो स्‍पेशल एसी ट्रेन को भारत गौरव यात्रा  के तहत चलाया जाएगा. ट्रेन की दो ट्र‍िप में से पहली 25 से 29 स‍ितंबर के बीच और दूसरी 29 स‍ितंबर से 4 अक्‍टूबर के बीच चलेगी. यह ट्रेन द‍िल्‍ली के सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन से शुरू होकर कटरा तक जाएगी. इसके अलावा रेलवे ने भक्‍तों के ल‍िए टूर पैकेज भी पेश क‍िया है ज‍िसमें ठहरने, खाने और यात्रा की व्‍यवस्‍था होगी. यह टूर पैकेज 5 द‍िन और चार रात का होगा. 5 द‍िन और चार रात के नवरात्र‍ि स्‍पेशल माता वैष्‍णो देवी यात्रा टूर पैकेज में सफर नई द‍िल्‍ली के सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन से शुरू होगा. इसके ल‍िए बुक‍िंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी. आप इसकी बुक‍िंग आईआरसीटीसी की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट पर जाकर भी कर सकते हैं.एसी क्‍लास के इस टूर पैकेज के ल‍िए स‍िंगल शेयर‍िंग के ल‍िए 13790 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, डबल / ट्र‍िपल शेयर‍िंग के लिए 11,990 रुपये चुकाने होंगे. इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्‍चे के ल‍िए 10,795 रुपये देने होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *