केएमवी की छात्राओं ने सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट एंड टेस्टिंग विषे पर पूर्ण की ट्रेनिंग

 

जालंधर, (संजय शर्मा)-भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा महिलाओं को अपने मिशन के रूप में प्रबुद्ध और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है।केएमवी में पारंपरिक शिक्षा और भविष्य की दृष्टि का एक अलग मिश्रण है। केएमवी द्वारा छात्रों को रोजगार योग्य बनाने के मिशन के अनुसार, केएमवी के प्लेसमेंट सेल ने टेस्ट यंत्र सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस बैंगलोर के सहयोग से आठ दिनों के विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया।यह ट्रेनिंग कार्यक्रम विशेष रूप से सॉफ्टवेयर डिवलप्मेंट एंड टेस्टिंग में कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की छात्रों के लिए आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में कंपनी ट्रेनर श्री जीतू मंडल ने सॉफ्टवेयर उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार छात्रों को मिडलवेयर और बैकएंड से ट्रेनड किया।उन्होंने छात्रों को अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने एवं अवधारणाओं को ठीक से सीखने के लिए प्रेरित किया और साथ ही उन्होंने व्यावहारिक उदाहरण देते हुए हर कॉन्सेप्ट को बहुत ही संवादात्मक तरीके से समझाया। इस टेक्निकल ट्रेनिंग में छात्रों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया और बहुत कुछ सीखा। विद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा छात्राओं को ट्रेनिंग देने और केएमवी कैंपस में आने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए रिसोर्स पर्सन के प्रति आभार व्यक्त किया। मैडम प्रिंसिपल ने केएमवी के छात्रों को एक उत्कृष्ट अवसर देने के लिए डीन प्लेसमेंट डॉ. सुमन खुराना के प्रयासों की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *