अरविंद केजरीवाल बोले, ‘जो आज पश्चिम बंगाल में हो रहा है, यही…’

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमाने तरीके से चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी समेत 50 से ज्यादा अधिकारियों को मनमाने तरीके से हटाया जा रहा है.

इस पर अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बेईमानी से चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग को अपना हथियार बना लिया है. जो आज पश्चिम बंगाल में हो रहा है, यही दिल्ली के चुनाव में भी हुआ था. वोटर लिस्ट से नाम काटे गए, पुलिस प्रशासन ने बीजेपी की गुंडागर्दी को शह दी और पूरा प्रशासन बीजेपी को जिताने में लगा. लोकतंत्र की धज्जियां उड़ायी गईं. आज ममता दीदी भी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही हैं. इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *