क्वाड सिटीज’ के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट जरूरी, सांसद मनीष तिवारी बोले-इससे खुलेगा आर्थिक तरक्की का रास्ता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी बात रखते हुए मनीष तिवारी ने उन आशंकाओं को खारिज कर दिया कि मेट्रो आने से चंडीगढ़ में बाहरी लोगों की भीड़ बढ़ जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में वास्तविक आर्थिक विकास चंडीगढ़ के मुख्य शहर के बजाय उसकी परिधि (Periphery) पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्थिति ऐसी होगी कि चंडीगढ़ के लोग काम के सिलसिले में पड़ोसी शहरों की ओर रुख करेंगे, न कि इसके उलट।

चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और न्यू चंडीगढ़ (क्वाड सिटीज) के लिए मास रैपिड ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MRTS) की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने कहा कि यह मेट्रो परियोजना केवल शहरों को जोड़ने का साधन नहीं है, बल्कि यह इस पूरे क्षेत्र की आर्थिक क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला ‘मर्केंटाइल मल्टीप्लायर’ साबित होगी। तिवारी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट इन चारों शहरों की रचनात्मक और आर्थिक शक्ति को एक साथ लाने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *